Kullu News: वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट छह से 27 अप्रैल तक
कुल्लू। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश भंडारी ने बताया कि कुल्लू में छह, 10, 17, 22 और 28 अप्रैल को वाहनों की पासिंग तथा नौ और 27 अप्रैल को ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। ऐसे ही मनाली में सात और 21 अप्रैल को वाहनों की पासिंग और आठ अप्रैल को ड्राइविंग टेस्ट होंगे। बंजार में 18 अप्रैल, उदयपुर में 24 और केलांग में 25 अप्रैल को वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट एक ही दिन में होंगे। संवाद
#KulluNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 04, 2026, 17:21 IST
Kullu News: वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट छह से 27 अप्रैल तक #KulluNews #VaranasiLiveNews
