Jhajjar-Bahadurgarh News: पीएनबी सोल्जरथॉन-2026 में जिले के प्रतिभागियों का रहा शानदार प्रदर्शन
झज्जर। देशभक्ति और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएनबी सोल्जरथॉन-2026 का आयोजन जेएलएन स्टेडियम नई दिल्ली में हुआ। इसकी थीम रन विद सोल्जर-रन फॉर सोल्जर था जिसने प्रतिभागियों में देशभक्ति का विशेष जोश भर दिया। मैराथन में दिल्ली-एनसीआर के अनेक रनिंग व फिटनेस ग्रुप ने हिस्सा लिया और फिट इंडिया का संदेश दिया। झज्जर जिले की टीम ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया।बहादुरगढ़ फिटनेस ग्रुप के एडमिन नरेंद्र कुमार ने 21 किलोमीटर दौड़ मात्र एक घंटा 56 मिनट में पूरी की। हरीश कुमार स्वामी ने भी 21 किलोमीटर की दौड़ 2 घंटे 6 मिनट में पूरी की। उनका यह प्रदर्शन उनकी मेहनत, अनुशासन और फिटनेस के प्रति समर्पण को दर्शाता है जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। इन्होंने लिया हिस्सापश्चिम कुमार (21 किमी), नरेंद्र कुमार (21 किमी), मारखन सिंह (21 किमी), सतीश कुमार (10 किमी), विजेन्द्र कुमार (10 किमी), दीपक शर्मा (10 किमी), राकेश कुमार (10 किमी), सुनील कुमार (21 किमी), अनुज शर्मा (21 किमी), विकास (21 किमी), अमित मालिक (5 किमी), सुनील गर्ग (10 किमी), विजय (10 किमी), सुरेंद्र कुमार (10 किमी), दविंदर कुमार (10 किमी), प्रमोद कुमार (5 किमी), हरीश कुमार (21 किमी), संदीप कुमार (10 किमी), विनोद कुमार (10 किमी), जैश (5 किमी), अनिल कुमार (5 किमी), जतिन शर्मा (5 किमी), सुशील (10 किमी), अनिल (5 किमी), राजबीर सिंह (10 किमी), सोनू कुमार (5 किमी), हर्ष (10 किमी), सुमित (5 किमी), अमित (5 किमी), मोलिक (5 किमी), जीतेंद्र (10 किमी), हर्ष कुमार (10 किमी), जगबीर सिंह (10 किमी), अजीत सिंह (10 किमी) में भाग लिया।
#ParticipantsFromTheDistrictDeliveredAStellarPerformanceAtPNBSoldierthon-2026. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 05, 2026, 19:54 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: पीएनबी सोल्जरथॉन-2026 में जिले के प्रतिभागियों का रहा शानदार प्रदर्शन #ParticipantsFromTheDistrictDeliveredAStellarPerformanceAtPNBSoldierthon-2026. #VaranasiLiveNews
