Agra News: आगरा में पंखिया गैंग की दस्तक, बचने के लिए निकालते थे सियार-कोयल की आवाज

आगरा। देहात के इलाकों में शाहजहांपुर-बरेली का पंखिया गैंग चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। सरगना अपने सदस्यों के साथ किराए पर गाड़ी लेकर आता है और बाहरी इलाकों में रुक जाता है। ये लोग बने घरों तक नंगे पैर पहुंचते हैं और एक-दूसरे के कंधे के सहारे घरों में प्रवेश कर चोरी करते हैं। किसी के जागने पर बाहर खड़े साथी सियार और कोयल की आवाज निकालकर सचेत कर देते हैं। पुलिस ने सरगना समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर इस बात का खुलासा किया है। इस गिरोह ने अछनेरा, कागारौल और किरावली में चोरियां की हैं। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर का मीर हसन, सरमीन, बदायूं का हुसैन खान, इलियास, जीन खान और बरेली का अंकित पकड़ा गया है। सरमीन सरगना है। सरगना पंखिया गिरोह से ताल्लुक रखते हैं। उनके साथी भरतपुर का उग्र उर्फ उग्रसेन, कलक्टर, बरेली का कलमा और दो अज्ञात आरोपी फरार हैं। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह हर सप्ताह अलग-अलग स्थान पर निकलते हैं। किराए की गाड़ी को गांवों के बाहर रोक देते हैं। फिर पैदल मजदूरों की तरफ उन घरों के पास जाते हैं जो एकांत में होते हैं। इनमें देखते हैं कि रात में परिवार कहां सो रहा है। जहां पर लोग कम होते थे, उसमें दीवार फांदकर घुस जाते हैं। कुछ लोग अंदर तो कुछ लोग बाहर खड़े हो जाते हैं। अगर किसी घर या गांव में जगार होती थी तो वह सियार की आवाज निकालते थे। इससे लोग यही समझते थे कि जानवर बोल रहा है। इससे पहले गिरोह ने कागाराैल में दो घरों में चोरी की थी। लाखों का माल चोरी किया। कलमा सरमीन का बहनोई है। आरोपियों ने उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा और दिल्ली में कई वारदात को अंजाम दिया है।यहां भी की वारदात आरोपी सरमीन और जीन ने पुलिस को बताया कि 13 सितंबर की रात उग्र अपने गांव कलक्टर नामक व्यक्ति और एक अन्य के साथ आया। उन्हें गांव झाराैठी, अछनेरा ले गया। बंद घर में चोरी की थी। पुलिस ने उनसे कुछ जेवरात बरामद किए। सरमीन ने 14 सितंबर को बहनोई कलमा और उसके साथ आए अन्य के साथ बाइक से गांव गोपऊ, किरावली में चोरी की। सरमीन इलियास, हुसैन, मीरहसन और अंकित ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने 22 सितंबर को कागाराैल में दो घरों को निशाना बनाया था। उनसे चोरी के जेवरात, 1 कार, 9 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। सरमीन पर बरेली, फतेहगढ़, शाहजहांपुर, में चोरी के 15 प्राथमिकी दर्ज हैं। चोरी के आरोपी- फोटो : samvad चोरी के आरोपी- फोटो : samvad चोरी के आरोपी- फोटो : samvad चोरी के आरोपी- फोटो : samvad चोरी के आरोपी- फोटो : samvad

#'Pankhiya'GangSurfacesInAgra;MembersWouldMimicTheSoundsOfJackalsAndCuckoosToEvadeDetection. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 03:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: आगरा में पंखिया गैंग की दस्तक, बचने के लिए निकालते थे सियार-कोयल की आवाज #'Pankhiya'GangSurfacesInAgra;MembersWouldMimicTheSoundsOfJackalsAndCuckoosToEvadeDetection. #VaranasiLiveNews