Noida News: तीन साल में सात हजार से अधिक कुत्तों की नसबंदी
ग्रेटर नोएडा। लावारिश कुत्तों की देखभाल और रेबीज से बचाव के लिए चल रही पहल के तीन साल पूरे होने पर बुधवार को स्वर्ण नगरी स्थित केंद्र में कार्यक्रम हुआ। एचसीएल फाउंडेशन की इस पहल के तहत अब तक सात हजार से अधिक कुत्तों की नसबंदी और 6500 से अधिक का एंटी-रेबीज टीकाकरण किया गया है। कार्यक्रम में पशु रक्षकों को सम्मानित किया गया और जागरूकता वैन शुरू की गई। यह वैन सोसाइटियों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को पशुओं की देखभाल, टीकाकरण और सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक करेगी। कार्यक्रम में प्राधिकरण प्रतिनिधि गौरव बघेल भी शामिल हुए। संवाद
#Over7 #000DogsSterilizedInThreeYears #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 16:27 IST
Noida News: तीन साल में सात हजार से अधिक कुत्तों की नसबंदी #Over7 #000DogsSterilizedInThreeYears #VaranasiLiveNews
