Meerut News: मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 से

- स्ववित्तपोषित विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदनसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। जिले के स्ववित्तपोषित विद्यालयों में कार्यरत उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार पाने का अवसर मिलेगा। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पुरस्कार के आवेदन की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होगी। इच्छुक शिक्षक 30 नवंबर तक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के साथ उन्हें अपने उत्कृष्ट कार्यों का विवरण और पांच मिनट का वीडियो भी अपलोड करना अनिवार्य होगा।जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने इस संबंध में सभी स्ववित्तपोषित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन की डाउनलोड प्रति सभी आवश्यक संलग्नकों के साथ एक दिसंबर को शाम चार बजे तक संस्थाधिकारी के माध्यम से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी होगी।पुरस्कार के लिए प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों की कुल सेवा अवधि 15 वर्ष निर्धारित की गई है। इसमें प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक के पद पर कम से कम तीन वर्ष की नियमित सेवा पूरी होना जरूरी है। वहीं, शिक्षकों के लिए न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा अवधि अनिवार्य होगी। सेवा अवधि की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा शिक्षक की नियुक्ति निर्धारित प्रक्रिया और शासन के प्रावधानों के अनुसार हुई होनी चाहिए।

#OnlineApplicationForChiefMinisterTeacherAwardFrom10 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 12:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 से #OnlineApplicationForChiefMinisterTeacherAwardFrom10 #VaranasiLiveNews