Nutrition for Kids: बच्चों की डाइट में शामिल कर दीं ये चीजें तो वो बचपन से ही बनेंगे फिट

Nutrition for Kids: बच्चों का स्वास्थ्य और उनकी सही पोषण यानि न्यूट्रिशन बचपन से ही उनकी लंबी उम्र और अच्छे विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आधुनिक जीवनशैली और बाजार में उपलब्ध प्रोसेस्ड फूड के चलते बच्चे अक्सर सही पोषण से वंचित रह जाते हैं, जिससे उनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है और विकास बाधित होता है। इसलिए, अपने बच्चों की सेहत को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि उनकी डाइट में पौष्टिक और प्राकृतिक खाद्य पदार्थ शामिल किए जाएं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पोषक तत्वों से भरपूर आहार बच्चों की हड्डियों को मजबूत करता है, मांसपेशियों को विकसित करता है और उनके दिमागी विकास में भी मदद करता है। इसके अलावा, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर आहार बच्चों को बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाता है। सही पोषण के साथ ही उन्हें जंक फूड से दूर रखना, रोज़ाना ताजे फल और हरी सब्जियां खिलाना जरूरी है, ताकि वे स्वस्थ और ऊर्जावान बनें।

#HealthFitness #National #NutritionForKids #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 06, 2026, 10:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Nutrition for Kids: बच्चों की डाइट में शामिल कर दीं ये चीजें तो वो बचपन से ही बनेंगे फिट #HealthFitness #National #NutritionForKids #VaranasiLiveNews