Delhi NCR News: कचरा अलग नहीं किया तो नोटिस, एनडीएमसी ने 10 घरों पर की कार्रवाई

चार कॉलोनियों को 10 दिसंबर तक अनुपम कॉलोनी बनाने का लक्ष्यअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने कचरे को चार श्रेणियों में अलग-अलग नहीं देने वाले घरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बीकेएस मार्ग स्थित केंद्र सरकार कर्मचारी आवासीय परिसर में निरीक्षण के दौरान 10 घरों से बिना पृथक्करण किया हुआ कचरा मिलने पर नोटिस जारी किए गए। परिषद अब इस अभियान के तहत चार कॉलोनियों को 10 दिसंबर तक अनुपम कॉलोनी के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रही है।एनडीएमसी के अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को बीकेएस मार्ग स्थित आवासीय परिसर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आरडब्ल्यूए की ओर से लगाए गए निजी कचरा बीनने वालों और कचरा संग्रह करने वाले टिपरों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि 10 घरों से कचरा अलग-अलग किए बिना दिया जा रहा था। इसके बाद संबंधित घरों को नोटिस जारी कर नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बीकेएस मार्ग के परिसर में कुल 135 फ्लैट हैं, जिनमें से फिलहाल 75 में लोग रह रहे हैं। एनडीएमसी का जोर है कि कचरा संग्रहकर्ताओं को सौंपने से पहले ही घरों में उसका पृथक्करण किया जाए।चार कॉलोनियों पर विशेष जोरएनडीएमसी ने अनुपम कॉलोनी विकसित करने के लिए चार स्थानों की पहचान की है। इनमें बीकेएस मार्ग स्थित केंद्रीय सरकार कर्मचारी आवासीय परिसर, पश्चिम किदवई नगर, सरोजिनी विहार और चाणक्यपुरी स्थित चाणक्य रेल एन्क्लेव शामिल हैं। निर्धारित मानकों को पूरा करने पर इन्हें 10 दिसंबर से पहले अनुपम कॉलोनी घोषित करने का लक्ष्य है।कॉलोनी में ही होगा कचरे का निस्तारणयोजना के तहत गीले और बागवानी कचरे का कॉलोनी परिसर में ही विकेंद्रीकृत प्रसंस्करण किया जाएगा, ताकि उसे दूर स्थित संयंत्रों तक ले जाने की जरूरत कम हो। पुरानी लेकिन उपयोगी वस्तुओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए 3आर सेंटर और नेकी की दीवार भी बनाई जाएगी।

#NoticeIssuedForFailureToSegregateWaste;NDMCTakesActionAgainst10Households #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 18:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: कचरा अलग नहीं किया तो नोटिस, एनडीएमसी ने 10 घरों पर की कार्रवाई #NoticeIssuedForFailureToSegregateWaste;NDMCTakesActionAgainst10Households #VaranasiLiveNews