कानपुर: कंजड़नपुरवा में दशकों से हो रहा नशे का कारोबार, पुड़ियों में बिकता है जहर, विरोध पर मिलती हैं धमकियां
कानपुर में किदवई नगर का कंजड़नपुरवा लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार का बड़ा ठिकाना बना हुआ है। यहां स्मैक, गांजा और नशीली पुड़ियों की बिक्री का नेटवर्क इतना पुराना और सक्रिय बताया जाता है कि इलाके की पहचान ही नशे के कारोबार से जुड़ गई है। स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यहां से नशीले पदार्थों की खुदरा बिक्री के साथ शहर के दूसरे हिस्सों में भी सप्लाई की जाती है। कई बार कार्रवाई के बावजूद इस कारोबार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग सका है। पुलिस की जांच और पूछताछ में सामने आए तथ्यों के मुताबिक, इस नेटवर्क के तार दूसरे राज्यों तक जुड़े होने की आशंका है। ओडिशा समेत अन्य राज्यों से गांजे की खेप मंगाकर यहां छोटे-छोटे पैकेट और पुड़ियों में तैयार कर बेचे जाने की बात सामने आती रही है। इस कारोबार में बच्चों और नाबालिगों के इस्तेमाल की शिकायतें भी स्थानीय स्तर पर उठती रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी नशीली पुड़ियों की बिक्री में बच्चों के इस्तेमाल के आरोप सामने आए हैं।
#CityStates #Crime #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurPoliceRaidInKidwaiNagarKanjarpurwa #11KgOfGanjaSeized #DroneSearchOperationConducted #KanpurPoliceInAction #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 06:40 IST
कानपुर: कंजड़नपुरवा में दशकों से हो रहा नशे का कारोबार, पुड़ियों में बिकता है जहर, विरोध पर मिलती हैं धमकियां #CityStates #Crime #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurPoliceRaidInKidwaiNagarKanjarpurwa #11KgOfGanjaSeized #DroneSearchOperationConducted #KanpurPoliceInAction #VaranasiLiveNews
