निफ्ट 2027: फैशन डिजाइन और मैनेजमेंट में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे भरें फॉर्म; जानें पूरी प्रक्रिया
NIFT Entrance Exam 2027 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) की प्रवेश परीक्षा-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह फैशन डिजाइनिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बेहतर अवसर है। इस परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों को फैशन डिजाइन, फैशन टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने का अवसर मिलेगा। उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के साथ-साथ अभी से तैयारी की रणनीति बनानी चाहिए। 16 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए अभ्यर्थी 16 नवंबर, 2026 तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 21 नवंबर तक 5,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने का अवसर मिलेगा। आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 22 से 25 नवंबर तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी, 2027 को किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर और पेन-पेपर आधारित माध्यमों में आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र देश के 100 शहरों में बनाए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश निफ्ट प्रवेश परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों को फैशन और डिजाइन से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है। इनमें फैशन डिजाइन में स्नातक, फैशन प्रौद्योगिकी में स्नातक, डिजाइन में स्नातकोत्तर, फैशन प्रबंधन में स्नातकोत्तर और फैशन प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा, कारीगर और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए पात्रता की शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक सूचना पढ़ लें। परीक्षा पैटर्न और सामान्य ज्ञान पर दें ध्यान निफ्ट प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले अपने चुने हुए पाठ्यक्रम की परीक्षा पद्धति और पाठ्यक्रम को समझें। सामान्य योग्यता परीक्षा और रचनात्मक क्षमता परीक्षा की तैयारी की आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं। इसके साथ ही फैशन जगत, कला, संस्कृति और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी जानकारी नियमित रूप से पढ़ें। इसके लिए समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और विश्वसनीय ऑनलाइन स्रोतों की मदद ले सकते हैं। रचनात्मक कौशल को निखारें फैशन और डिजाइन से जुड़े पाठ्यक्रमों में रचनात्मकता का विशेष महत्व है। इसके लिए नियमित रूप से चित्र बनाने, स्केचिंग करने, रंगों के संयोजन और नए विचारों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करने का अभ्यास करें। आसपास की चीजों को ध्यान से देखने और उन्हें अलग-अलग तरीकों से डिजाइन के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश करें। ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन •सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee/ पर जाएं। •होमपेज पर निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2027 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें। •मांगी गई जानकारी दर्ज करके पंजीकरण करें और लॉगिन आईडी बनाएं। •लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी विवरण भरें। •फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
#Education #National #NiftEntranceExam2027 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 21, 2026, 05:44 IST
निफ्ट 2027: फैशन डिजाइन और मैनेजमेंट में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे भरें फॉर्म; जानें पूरी प्रक्रिया #Education #National #NiftEntranceExam2027 #VaranasiLiveNews
