दिवाली 2026: सितारों से सजी निधि दत्ता की पार्टी, करीना-वरुण से लेकर शिल्पा शेट्टी ने अपने लुक से खींचा ध्यान

निधि दत्ता की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे अपने परिवार और करीबियों के साथ पहुंचे। करीना कपूर, राशा थडानी, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, ईशा देओल, अरबाज खान, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, सारा अली खान, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल और अर्जुन कपूर समेत कई हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से पार्टी में चार चांद लगा दिए। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी भी पार्टी में साथ नजर आए। इस दौरान कपल एथनिक आउटफिट में दिखाई दिया। दोनों की जोड़ी ने कैमरे के सामने खूब पोज दिए। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा भी पार्टी में साथ पहुंचे। शिल्पा ने सफेद रंग का खूबसूरत अनारकली सूट पहना था, जिस पर काले और सुनहरे रंग की हैवी एंब्रॉयडरी की गई थी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा और ट्रेडिशनल फुटवियर पहने। वहीं, राज कुंद्रा काले रंग के पारंपरिक आउटफिट में नजर आए। दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही थी। सारा अली खान सारा अली खान भी अपने एथनिक लुक में नजर आईं। लाल कलर की ड्रेस में वो भी काफी शानदार लग रहीं थीं। वरुण धवन वहीं, वरुण धवन काले रंग के पारंपरिक आउटफिट में नजर आए। उनका यह लुक काफी शानदार था। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल भी पार्टी में पहुंचे। दोनों का अंदाज काफी खास रहा। रेड-व्हाइट के कॉम्बो में कपल काफी शानदार लग रहा था। दोनों साथ में काफी खुश दिखाई दिए। अर्जुन कपूर अर्जुन कपूर भी इस जश्न का हिस्सा बने। वह काले रंग का कुर्ता पहने नजर आए। उनका ऑल-ब्लैक लुक पार्टी के लिए काफी स्टाइलिश था। राशा थडानी वहीं, राशा थडानी चमकीले सिल्वर और ग्रे रंग की खूबसूरत साड़ी में दिखाई दीं। साड़ी पर की गई शिमरी डिटेलिंग उनके लुक को और आकर्षक बना रही थी। ईशा देओल ईशा देओल भी इस पार्टी का हिस्सा बनीं। वह हल्के गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आईं। उनका यह सादगी भरा अंदाज त्योहार के मौके के लिए एकदम परफेक्ट था। अरबाज खान अरबाज खान भी पार्टी में पहुंचे। वह काले रंग के आउटफिट में नजर आए। उन्होंने ब्लैक कुर्ते के साथ चमकदार कढ़ाई वाली जैकेट पहनी थी। उनका यह लुक काफी क्लासी और स्टाइलिश दिखाई दिया। करीना कपूर पार्टी में करीना कपूर का अंदाज काफी खास नजर आया। वह अपने ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं। उन्होंने पीले-हरे रंग का खूबसूरत सूट पहना था, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं। View this post on Instagram A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

#Bollywood #Entertainment #National #NidhiDutta #NidhiDuttaDiwaliParty #DiwaliParty #CelebrityDiwaliParty #CelebrityDiwaliPartyOutfits #KareenaKapoor #SonakshiSinha #ZaheerIqbal #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 08, 2026, 06:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दिवाली 2026: सितारों से सजी निधि दत्ता की पार्टी, करीना-वरुण से लेकर शिल्पा शेट्टी ने अपने लुक से खींचा ध्यान #Bollywood #Entertainment #National #NidhiDutta #NidhiDuttaDiwaliParty #DiwaliParty #CelebrityDiwaliParty #CelebrityDiwaliPartyOutfits #KareenaKapoor #SonakshiSinha #ZaheerIqbal #VaranasiLiveNews