न्यूज अपडेट्स: बंगाल में BSF जवानों संग दिवाली मनाएंगे CM; जयपुर में रोमानियाई महिला की संदिग्ध हालात में मौत

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी रविवार को भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। वह उत्तर 24 परगना जिले के हिंगलगंज स्थित एक सीमा चौकी पर जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि वह पुलिस महानिदेशक सिद्धार्थ नाथ गुप्ता के साथ जवानों को शुभकामनाएं देंगे। शनिवार को कोलकाता में उन्होंने कहा कि यह दौरा सुरक्षाकर्मियों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बेहतर करने पर काम कर रही है। उन्होंने राज्य और केंद्र के बीच सीमा सुरक्षा पर बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर भी जोर दिया। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में बीएसएफ और पुलिस के संबंधों को मजबूत करने के लिए कई बैठकें हुई हैं। उनका यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परंपरा का अनुसरण करता है, जो सुरक्षाकर्मियों के साथ दिवाली मनाते हैं। रोमानियाई महिला की संदिग्ध हालात में मौत,राजस्थान घूमने के दौरान हार्ट अटैक का संदेह राजस्थान के झुंझुनूं जिले में 30 साल की रोमानियाई महिला पर्यटक करीना की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। नवलगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक सुगन सिंह के मुताबिक, करीना ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी। वह 30 लोगों के एक समूह के साथ चार नवंबर को भारत आई थी। यह समूह शुक्रवार रात अजीतगढ़ के एक होटल में रुका था। शनिवार सुबह 9 बजे करीना ने दोस्तों को सांस लेने में बेहद तकलीफ होने की बात कही। वे उसे मुकुंदगढ़ के एक अस्पताल ले गए। यहां से उसे नवलगढ़ के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस पर्यटक समूह के सदस्यों व होटल के कर्मचारियों से जानकारी जुटा रही है, ताकि महिला की मौत से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

#IndiaNews #National #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 08, 2026, 01:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



न्यूज अपडेट्स: बंगाल में BSF जवानों संग दिवाली मनाएंगे CM; जयपुर में रोमानियाई महिला की संदिग्ध हालात में मौत #IndiaNews #National #VaranasiLiveNews