Sirmour News: ददाहू स्कूल में नरेश दुआ ने संभाला प्रधानाचार्य का पदभार
सचित्र--संवाद न्यूज एजेंसीददाहू (सिरमौर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में प्रधानाचार्य के पद को भरा गया है। नरेश दुआ ने नए प्रधानाचार्य का पदभार संभाल लिया है। इससे पूर्व वह जिले के निहालगढ़ स्कूल में प्रवक्ता वाणिज्य के पद पर सेवारत थे, उन्हें पदोन्नत करके यहां भेजा गया है।उल्लेखनीय है कि जनवरी 2024 से ही यहां प्रधानाचार्य का पद रिक्त पड़ा हुआ था। ढाई साल बाद यहां प्रधानाचार्य के पद को भरे जाने से स्कूल की व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने बताया कि स्कूल में तमाम गतिविधियों के साथ-साथ शैक्षणिक माहौल को सुधारना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।---संवाद
#EducationNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 16:08 IST
Sirmour News: ददाहू स्कूल में नरेश दुआ ने संभाला प्रधानाचार्य का पदभार #EducationNews #VaranasiLiveNews
