बिहार: तिरहुत स्नातक सीट पर फिर वंशीधर बृजवासी का कब्जा, बोले- यह स्नातकों और गरीब-गुरबों की जीत है
बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना की प्रक्रिया बुधवार देर शाम समाप्त होने के बाद वंशीधर बृजवासी ने एक बार फिर इस सीट पर अपना कब्जा जमा लिया है। जीत का प्रमाणपत्र लेने के लिए अपने परिवार के साथ मतगणना केंद्र एमआईटी पहुंचे एमएलसी वंशीधर बृजवासी ने कहा कि यह जीत स्नातकों और गरीब-गुरबों की जीत है। उन्होंने कहा कि यह धनबल, बाहुबल और राजनीति के बड़े सूरमाओं पर स्नातकों की जीत है। इस जीत ने साबित कर दिया है कि आज भी जनता के हित सर्वोपरि हैं। जनता की आवाज और उसकी ताकत से ऊपर लोकतंत्र में कोई नहीं है। पढ़ें:एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर संजय झा का राहुल गांधी पर तंज, दिल्ली चलो आह्वान पर भी बोले गौरतलब है कि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए के प्रत्याशी अभिषेक झा, महागठबंधन की प्रत्याशी रश्मि विनायक गौतम और पूर्व एमएलसी व निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी के बीच कांटे की टक्कर थी। मतगणना के दौरान वंशीधर बृजवासी ने हर राउंड में लगातार बढ़त बनाए रखी और अंततः जीत हासिल की। जीत के बाद उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने जमकर खुशी मनाई और नाच-गाकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर और मिठाइयां खिलाकर बधाई दी गई। पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मतगणना के दौरान मुजफ्फरपुर स्थित एमआईटी कॉलेज परिसर छावनी में तब्दील रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र खुद लगातार सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहे। एसएसपी ने बताया कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। इस दौरान किसी भी तरह की परेशानी की सूचना नहीं मिली।
#CityStates #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #TirhutGraduates'ConstituencyElection #BanshidharBrijwasi #VictoryOfBanshidharBrijwasi #TirhutGraduates'Constituency #BiharLegislativeCouncilElection #MuzaffarpurNews #TirhutMlcElection #AbhishekJha #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 20:27 IST
बिहार: तिरहुत स्नातक सीट पर फिर वंशीधर बृजवासी का कब्जा, बोले- यह स्नातकों और गरीब-गुरबों की जीत है #CityStates #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #TirhutGraduates'ConstituencyElection #BanshidharBrijwasi #VictoryOfBanshidharBrijwasi #TirhutGraduates'Constituency #BiharLegislativeCouncilElection #MuzaffarpurNews #TirhutMlcElection #AbhishekJha #VaranasiLiveNews
