Panipat News: नगर निगम स्टिल्ट पार्किंग से हटवाएगा कब्जे

पानीपत। जिला नगर योजनाकार विभाग के बाद नगर निगम भी राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) के अंतर्गत कार्रवाई करेगा। इसमें सड़कों से अतिक्रमण और स्टिल्ट पार्किंग के कब्जे हटवाए जाएंगे। नगर निगम ने लोगों से कब्जे खुद की हटाने की अपील की है। नगर निगम ने सोमवार को इससे संबंधित पत्र जारी किया है। जिला नगर योजनाकार विभाग ने पिछले दिनों टीडीआई सिटी में हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाया था। इसका विरोध भी किया गया था। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने शहर की सड़कों और सार्वजनिक हितों को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम के डीटीपी जितेंद्र ने बताया कि सड़कों पर राइट ऑफ वे का होना जरूरी है। इसमें पैदल लोगों के लिए फुटपाथ, नालियों के ऊपर किए गए कब्जे, घरों के बाहर ग्रीन बेल्ट में बनाए निर्माण, नालियों पर स्थायी पार्किंग सबसे बड़े अतिक्रमण हैं। नगर निगम इनको हटाएगा। इससे पहले लोगों को इनको हटाने का मौका दिया जाएगा। वे खुद नहीं हटाते हैं तो नगर निगम कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि स्टिल्ट पार्किंग शहरी क्षेत्र में पार्किंग की समस्या को हल करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक आर्किटेक्चरल डिजाइन है। ब्यूरो

#MunicipalCorporationWillRemoveEncroachmentFromStiltParking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 02:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: नगर निगम स्टिल्ट पार्किंग से हटवाएगा कब्जे #MunicipalCorporationWillRemoveEncroachmentFromStiltParking #VaranasiLiveNews