MP Weather Today: मध्य प्रदेश में तपिश का दिखा असर, चार डिग्री उछला पारा; दूसरे पखवाड़े में और तेज होगी गर्मी
मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए ठंडक भरे दौर को पीछे छोड़ दिया है और अब प्रदेश तेज गर्मी की चपेट में आ गया है। सुबह से ही चुभती धूप और दोपहर में झुलसाती गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात यह हैं कि तापमान में औसतन 4 डिग्री तक उछाल दर्ज किया गया है, जबकि कई शहरों में यह बढ़ोतरी 5 से 6 डिग्री तक पहुंच गई है। संभागवार बढ़ा गर्मी का असर मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग इस समय सबसे ज्यादा गर्मी झेल रहे हैं। इन इलाकों में शनिवार को तेज गर्मी का असर दिखा और रविवार को भी राहत के आसार नहीं हैं। रतलाम सबसे ज्यादा तपाया प्रदेश के कई शहरों में तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच गया। रतलाम सबसे गर्म रहा, जहां पारा 40.6 डिग्री दर्ज किया गया।राजधानी भोपाल में 36.8 डिग्री, इंदौर में 37.6 डिग्री, जबलपुर में 36.6 डिग्री और ग्वालियर में 35.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। नर्मदापुरम: 39.4 डिग्री धार: 39.2 डिग्री खरगोन: 39 डिग्री गुना: 38 डिग्री उज्जैन: 38 डिग्री यह भी पढ़ें-एम्स के NICU में चूहों की दस्तक, नवजातों की सुरक्षा पर बड़े सवाल, पेस्ट कंट्रोल के बाद भी समस्या आगे क्या कहता है मौसम विभाग 15 अप्रैल से एक नया मौसम सिस्टम एक्टिव होगा, लेकिन इसका असर कमजोर रहने की संभावना है। यानी आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने के संकेत हैं।गर्मी से बचने के लिए लोग अब अपने तरीके अपना रहे हैं। शहरों में युवतियां चेहरे को कपड़े से ढककर निकल रही हैं, वहीं सड़कों पर गन्ने का रस, ठंडे पेय और आइसक्रीम की डिमांड बढ़ गई है। एडवाइजरी जारी: सतर्क रहें - दिनभर पर्याप्त पानी पिएं - दोपहर की तेज धूप से बचें - हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें - बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, गर्मी ने पकड़ा जोर, बारिश पूरी तरह गायब बारिश के बाद अब तपिश का दौर अप्रैल की शुरुआत में प्रदेश ने अलग ही मौसम देखा। 1 से 9 अप्रैल तक कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी रहा। करीब 45 जिलों में बारिश हुई और 15 से ज्यादा जिलों में ओले गिरे। लेकिन अब मौसम का रुख पूरी तरह बदल चुका है। फरवरी और मार्च में बार-बार बदले मौसम के बाद अब अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में पारंपरिक तौर पर पड़ने वाली भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में तापमान और चढ़ने की पूरी संभावना है।
#CityStates #Balaghat #Bhind #Bhopal #Gwalior #Jabalpur #MadhyaPradesh #Morena #Rewa #Sehore #Sidhi #Ujjain #Umaria #Chhindwara #Satna #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 12, 2026, 04:49 IST
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में तपिश का दिखा असर, चार डिग्री उछला पारा; दूसरे पखवाड़े में और तेज होगी गर्मी #CityStates #Balaghat #Bhind #Bhopal #Gwalior #Jabalpur #MadhyaPradesh #Morena #Rewa #Sehore #Sidhi #Ujjain #Umaria #Chhindwara #Satna #VaranasiLiveNews
