Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

समालखा। दिल्ली पैरलल नहर पर नारायणा पुल के पास बुधवार रात नौ बजे सड़क हादसे में एक युवक कमल (28) की मौत हो गई। कमल देर रात को कंपनी से काम खत्म कर अपने गांव नारायणा जा रहा था। पुलिस ने मृतक की मां करेशन की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। नारायणा गांव की करेशन ने समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके दो लड़के और दो लड़की हैं। वह बुधवार रात को वह गांव के ही शमशेर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर नारायणा गांव जा रही थी। उनका बड़ा बेटा कमल भी गन्नौर के बड़ी गांव स्थित कंपनी से काम खत्म कर उनके साथ ही अलग मोटरसाइकिल पर घर आ रहा था। वह रात को नौ बजे नारायणा पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने कमल की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में कमल की मौके पर मौत हो गई। कार चालक मौके से भाग गया। हादसे ही सूचना पर थाना समालखा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद

#MotorcyclistKilledInCarCollision #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 03:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत #MotorcyclistKilledInCarCollision #VaranasiLiveNews