Moradabad: बिल्ली समझकर शावक को पकड़ा, तेंदुए ने किसान को पंजा मारकर किया घायल, कई गांवों में मचा है हाहाकार

ठाकुरद्वारा के गांव ढाक वाला मझरा में खेत में नजर आए शावक को बिल्ली का बच्चा समझना एक किसान को भारी पड़ गया। किसान ने जैसे ही उसके साथ खिलवाड़ शुरू किया तो चरी की फसल के बीच से अचानक निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। पंजे के कई वार से किसान घायल है। यह घटना रविवार सुबह की है। गांव ढाक वाला मझरा निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह घर से अपने खेत पर जा रहे थे। रास्ते में पड़ोसी के खेत में दिखे शावक को बिल्ली का बच्चा समझकर पकड़ने पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में जख्मी होते ही वह चिल्लाकर गांव की ओर भागे। उनसे मिली जानकारी पर कई ग्रामीण डंडे लेकर मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक तेंदुआ और शावक गायब हो चुके थे। ग्रामीणों का मानना है कि हमलावर तेंदुआ मादा रही होगी। घायल देवेंद्र का ठाकुरद्वारा के सरकारी अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। घटना की जानकारी पर वन विभाग के दरोगा संजय सिंह और पीयूष जोशी टीम के साथ गांव पहुंचे। घायल व अन्य किसानों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की है। वन दरोगा संजय सिंह ने बताया कि घटना से लग रहा है कि शावक को बचाने की नीयत से मादा तेंदुए ने हमला किया होगा। बाद में वह शावक को साथ ले गई होगी। ग्रामीणों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

#CityStates #Moradabad #UttarPradesh #LeopardAttack:FarmerInjuredInMoradabad—Fore #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 06, 2026, 11:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Moradabad: बिल्ली समझकर शावक को पकड़ा, तेंदुए ने किसान को पंजा मारकर किया घायल, कई गांवों में मचा है हाहाकार #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #LeopardAttack:FarmerInjuredInMoradabad—Fore #VaranasiLiveNews