UP: छेड़खानी की शिकायत, कोर्ट में पीड़िता ने बताई चौंकाने वाली हकीकत; पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

वृंदावन में युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को पानीघाट तिराहा के पास से पकड़कर न्यायालय में पेश किया। दो अप्रैल को एक युवती ने थाने में शिकायत देकर थाना मगोर्रा के गांव आजल निवासी नरेश (25) पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़िता के न्यायालय में दिए गए बयान के आधार पर केस में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई गई। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। रविवार को पुलिस ने आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया।

#CityStates #Mathura #Agra #UttarPradesh #VrindavanCrimeNews #Arrest #Molestation #PoliceActionUp #CrimeInvestigation #वृंदावनअपराध #दुष्कर्ममामला #छेड़छाड़सेदुष्कर्म #पुलिसकार्रवाई #यूपीक्राइम #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 06, 2026, 11:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: छेड़खानी की शिकायत, कोर्ट में पीड़िता ने बताई चौंकाने वाली हकीकत; पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार #CityStates #Mathura #Agra #UttarPradesh #VrindavanCrimeNews #Arrest #Molestation #PoliceActionUp #CrimeInvestigation #वृंदावनअपराध #दुष्कर्ममामला #छेड़छाड़सेदुष्कर्म #पुलिसकार्रवाई #यूपीक्राइम #VaranasiLiveNews