Rudrapur: मीना शर्मा के बगावती तेवर, बोली- ठुकराल के साथ किसी कीमत पर पार्टी का काम नहीं करूंगी

पूर्व पालिकाअध्यक्ष मीना शर्मा का पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को लेकर रुख नरम होने का नाम नहीं ले रहा है। मीना ने कहा है कि वह ठुकराल के साथ किसी भी कीमत पर काम नहीं करेंगी। पूर्व विधायक ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही से ही बगावती तेवर दिखा रहीं मीना शर्मा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मीना ने राजकुमार ठुकराल के साथ कांग्रेस में एक साथ काम करने से साफ इन्कार करते हुए कहा है कि ठुकराल भाजपा में रहते हुए रुद्रपुर में सांप्रदायिक माहौल बने रहे हैं। महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते रहे हैं। उन्होंने भाजपा में रहते हुए मुस्लिम समाज और मुस्लिम महिलाओं के प्रति अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है। शर्मा का कहना है कि वह पहले ही अपने सभी पदों से त्यागपत्र दे चुकी हैं। किसी भी दशा में ठुकराल के साथ काम नहीं करेंगी। मानमनोवल में जुटे आला नेता मीना शर्मा के नजदीकी लोगों की मानें तो पार्टी के आला नेता डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व सीएलपी लीडर प्रीतम सिंह, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल मीना शर्मा से बात कर चुके हैं लेकिन मीना के तेवरों में कोई कमी नहीं आई है। उनका कहना है कि पार्टी के आला नेताओं को भी अपनी भावनाओं से अवगत करा दिया गया है। मतभेद भुलाकर संगठन को आगे बढ़ाना होगा पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का रविवार को नानकमत्ता में कार्यकर्ताओं के बीच दिया गया भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ठुकराल कह रहे हैं कि कांग्रेस को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। सभी को आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को आगे बढ़ाना होगा। वह आगे कह रहे हैं कि पिछले चार वर्षों से वह राजनीतिक रूप से उपेक्षित रहे। कांग्रेस ने उन्हें नया मंच दिया है। वह इस भरोसे को कभी नहीं तोड़ेंगे। ठुकराल कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि जिले की नौ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। हाईकमान के आदेश पर जिले की नौ विधानसभाओं के साथ पूरे प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करूंगा। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर मैं राजनीतिक वनवास से लौट आया हूं। यह बात रुद्रपुर के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रविवार को पहली बार नानकमत्ता पहुंचे पूर्व विधायक ठुकराल का कार्यकर्ताओं ने पचपेड़ा और विधायक गोपाल सिंह राणा के कैंप कार्यालय में फूलमाला पहना कर स्वागत किया। ठुकराल ने कार्यकर्ताओं से अपने बूथ को मजबूत व चुनाव आयोग की ओर से चलाए जा रहे एसआईआर में सक्रिय भागीदारी कर फर्जी नाम न जोड़ने और असली नाम न काटने पर ध्यान देने की अपील की। विधायक गोपाल सिंह राणा ने कहा कि ठुकराल के कांग्रेस में आने से पार्टी मजबूत हुई है। उन्होंने दावा किया कि जिले की विधानसभा की सभी नौ सीटें जीतने के साथ ही इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। विधायक ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी, गैस की किल्लत और कालाबाजारी से त्रस्त है और भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। वहां सतनाम सिंह करनावल, गौरव राणा, प्रदीप बेदी, कृपाल सिंह, जैल सिंह, सुरेंद्र सिंह करनावल, बलवंत सिंह, नरेंद्र सिंह पिंटू, रामनरेश राणा, हरनाम सिंह, प्रकाश सिंह, दीपक राणा आदि थे। ठुकराल ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेक अरदास की ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंच कर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने श्री हरमंदिर साहिब दरबार में मत्था टेक कर अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह महासचिव अमरजीत सिंह ने ठुकराल व विधायक गोपाल सिंह राणा को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। बाद में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ लंगर हॉल में लंगर भी छका। वहां कमेटी के प्रबंधक रणजीत सिंह, बलदेव सिंह चीमा आदि थे।

#CityStates #UdhamSinghNagar #Uttarakhand #UttarakhandNews #UkNews #RudrapurNews #MeenaSharmaStatement #RajkumarThukralControversy #CongressInternalConflictUttarakhand #PoliticalRiftRudrapur #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 06, 2026, 10:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudrapur: मीना शर्मा के बगावती तेवर, बोली- ठुकराल के साथ किसी कीमत पर पार्टी का काम नहीं करूंगी #CityStates #UdhamSinghNagar #Uttarakhand #UttarakhandNews #UkNews #RudrapurNews #MeenaSharmaStatement #RajkumarThukralControversy #CongressInternalConflictUttarakhand #PoliticalRiftRudrapur #VaranasiLiveNews