UP: 'दाढ़ी और टोपी देख हिंसक हुई भीड़, तौसीफ को मार डाला, वीडियो कॉल...'; बीवी की कहानी को पुलिस ने किया खारिज
बिहार के जिला किशनगंज के थाना पाठामारी ठाकुरगंज के गांव बाखोटोली निवासी मौलाना तौसीफ रजा की पत्नी तबस्सुम खातून सोमवार को परिवार वालों के साथ बरेली आईं। उसने पुलिस की कहानी को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उसके पति भीड़ हिंसा का शिकार हुए। पति को जिम्मेदार इन्सान बताते हुए कहा कि वह लापरवाही से ट्रेन के गेट पर नहीं बैठ सकते थे। टोपी और दाढ़ी देखकर ट्रेन में अराजक तत्वों ने उनको निशाना बनाया। जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। मौलाना का शव 27 अप्रैल को कैंट थाना क्षेत्र में पालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर मिला था।
#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #BareillyMurder #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 04:25 IST
UP: 'दाढ़ी और टोपी देख हिंसक हुई भीड़, तौसीफ को मार डाला, वीडियो कॉल...'; बीवी की कहानी को पुलिस ने किया खारिज #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #BareillyMurder #VaranasiLiveNews
