हिमाचल: ऑस्ट्रेलिया में मंडी के अभिषेक का बड़ा मुकाम, बने ग्रेटर बेंडिगो शहर के पहले भारतीय मूल के महापौर

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के निवासी अभिषेक अवस्थी ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहचान और उपलब्धि से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में स्थित ग्रेटर बेंडिगो शहर में अब वह महापौर की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले वह इसी शहर में डिप्टी मेयर के पद पर कार्यरत थे। अभिषेक इस पद पर पहुंचने वाले ग्रेटर बेंडिगो के पहले भारतीय मूल के महापौर बन गए हैं। नौ नवंबर को ग्रेटर बेंडिगो के द कैपिटल थिएटर में आयोजित समारोह में अभिषेक अवस्थी ने महापौर पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के साथ ही उन्होंने आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। वर्ष 2026-27 के लिए उनका कार्यकाल एक साल का होगा। ऑस्ट्रेलिया की स्थानीय निकाय व्यवस्था के तहत महापौर और उपमहापौर का कार्यकाल सामान्यतः एक वर्ष का होता है, जबकि काउंसिलरों का चुनाव चार साल के लिए किया जाता है। सर्वसम्मति से महापौर चुने जाने पर अभिषेक अवस्थी ने अपने साथी काउंसिलरों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को भी दिया। अभिषेक ने कहा कि वह शहरवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने और उनके हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करने का प्रयास करेंगे। इस चुनाव में एंड्रिया मेटकॉफ को उपमहापौर चुना गया है। मंडी के अभिषेक अवस्थी की इस उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश में भी खुशी का माहौल है।

#CityStates #Mandi #Shimla #HimachalPradesh #AbhishekAwasthiMayor #GreaterBendigoMayor #IndianOriginMayorAustralia #MandiHimachalNews #HimachaliMayorInAustralia #GreaterBendigoCouncil #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 10, 2026, 12:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: ऑस्ट्रेलिया में मंडी के अभिषेक का बड़ा मुकाम, बने ग्रेटर बेंडिगो शहर के पहले भारतीय मूल के महापौर #CityStates #Mandi #Shimla #HimachalPradesh #AbhishekAwasthiMayor #GreaterBendigoMayor #IndianOriginMayorAustralia #MandiHimachalNews #HimachaliMayorInAustralia #GreaterBendigoCouncil #VaranasiLiveNews