कान्हा की नगरी मथुरा में गोवर्धन पूजा: सिर पर प्रसाद की टोकरी, विदेशी श्रद्धालु भी लगा रहे हाजिरी; VIDEO

मथुरा में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर गिरिराज धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश के कोने-कोने से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन पहुंच रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली में गिरिराज महाराज के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। विदेशी भक्त सिर पर प्रसाद की टोकरियों को लेकर गिरिराज प्रभु को भोग अर्पित करने आ रहे हैं। गोवर्धन पूजा को लेकर पूरे गिरिराज धाम में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु गिरिराज महाराज के समक्ष पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में भक्त गिरिराज पर्वत की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। मंदिरों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर लगातार श्रद्धालुओं का आवागमन बना हुआ है। गिरिराज महाराज के जयकारों से समूचा धाम गुंजायमान हो रहा है। गोवर्धन पूजा के अवसर पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ ब्रज की धार्मिक और आध्यात्मिक महिमा को दर्शा रही है।

#CityStates #Mathura #Agra #GovardhanPuja #GirirajDham #GovardhanHill #ForeignDevotees #GovardhanParikrama #MathuraNews #BrajDham #LordKrishna #गोवर्धनपूजा #गिरिराजधाम #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 10, 2026, 12:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कान्हा की नगरी मथुरा में गोवर्धन पूजा: सिर पर प्रसाद की टोकरी, विदेशी श्रद्धालु भी लगा रहे हाजिरी; VIDEO #CityStates #Mathura #Agra #GovardhanPuja #GirirajDham #GovardhanHill #ForeignDevotees #GovardhanParikrama #MathuraNews #BrajDham #LordKrishna #गोवर्धनपूजा #गिरिराजधाम #VaranasiLiveNews