Noida News: शिविर में हुई मलेरिया की जांच

नोएडा। विश्व मलेरिया दिवस पर जिले में अलग-अलग जगह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वास्थ्य कैंप लगाकर 72 केंद्रों पर मलेरिया की जांच की गई। सेक्टर-16 की झुग्गी में भी मलेरिया कैंप लगा। मलेरिया और बुखार के मरीजों की जांच की गई, हालांकि कहीं पर मलेरिया का पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मलेरिया के प्रति जागरूकता के लिए शपथ ग्रहण करवाया गया। रैली निकालकर जनता में मलेरिया रोकथाम के लिए प्रचार-प्रसार किया गया। गांव दादरी, आन्नदपुर, डाढा एवं बिसरख ग्राम में प्रचार-प्रसार के लिए गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसके साथ ही श्याम सिह स्मारक इंटर कॉलेज, सर्फाबाद में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजना हुआ। ब्यूरो

#MalariaScreeningDoneAtTheCamp #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 17:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: शिविर में हुई मलेरिया की जांच #MalariaScreeningDoneAtTheCamp #VaranasiLiveNews