मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन: भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद, जानें क्या-क्या मिला

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं। इनमें लगभग 10 फुट लंबा एक रॉकेट, चीन में बने चार मोर्टार और छह इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) शामिल हैं। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। ऑपरेशन में क्या मिला यह बरामदगी बुधवार को कांगवई सब-डिवीजन के तहत आने वाले 'पी गेलजांग' गांव के आसपास के जंगली इलाके में, जिला पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए ऑपरेशन के दौरान हुई। ऑपरेशन के दौरान, खुफिया जानकारी के आधार पर, चीन में बने चार 82 एमएम मोर्टार, लगभग 10 फुट लंबा और 80 किलोग्राम वजन वाला एक रॉकेट, छह आईईडी और चीन में बने पांच ग्रेनेड बरामद किए गए। पुलिस ने क्या बताया पुलिस ने एक बयान में बताया कि ऑपरेशन के दौरान एक सीएमजी, एक पिस्तौल, दो सिंगल-बैरल राइफलें, अलग-अलग कैलिबर (82 mm और 51 mm) के 30 मोर्टार बम और 5.6 mm के पांच राउंड कारतूस भी बरामद किए गए। मई 2023 में घाटी में रहने वाले मैतेई और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी समुदायों के बीच भड़के जातीय संघर्ष में अब तक कम से कम 306 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 49 लोग लापता हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। हाल के महीनों में कुकी और नागा समुदायों के बीच भी झड़पों की खबरें सामने आई हैं।

#IndiaNews #National #Manipur #SecurityForces #WeaponsRecovered #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 12, 2026, 06:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन: भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद, जानें क्या-क्या मिला #IndiaNews #National #Manipur #SecurityForces #WeaponsRecovered #VaranasiLiveNews