Basti News: मिलावट के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई, 840 किलो मिठाई नष्ट

संवाद न्यूज एजेंसीबस्ती। मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में अभियान चलाकर कार्रवाई तेज कर दी है। दो और तीन नवंबर को चलाए गए अभियान में 26 नमूने लिए गए। करीब 840 किलोग्राम मिठाई जब्त कर नष्ट कराई गई, जबकि 350 किलोग्राम खोआ और पांच कुंतल मिठाई विनष्टीकरण के लिए जब्त की गई। वहीं, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई में लापरवाही मिलने पर 16 कारोबारियों को नोटिस जारी किया गया है।सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-दो चितरंजन कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी और आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने दूध के चार, अन्य मिठाइयों के तीन तथा रसगुल्ला और समोसे का एक-एक नमूना जांच के लिए भेजा। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।अभियान के दौरान करीब 150 किलोग्राम रसगुल्ला और 60 किलोग्राम छेना मिठाई जब्त कर नष्ट कराई गई। इसके अलावा 350 किलोग्राम खोआ जब्त किया गया। एक वाहन में मिक्स केक, बर्फी और लच्छा बर्फी समेत करीब पांच क्विंटल मिठाई मिली। इसे भी जब्त कर नष्ट कराया गया। विभाग के अनुसार, अब तक कुल 26 नमूने लिए जा चुके हैं। करीब 840 किलोग्राम मिठाई नष्ट कराई गई है। कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की जानकारी देते हुए स्वच्छता बनाए रखने और मिलावट रहित खाद्य पदार्थों की बिक्री के निर्देश दिए गए हैं।

#BastiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 01:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Basti news



Basti News: मिलावट के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई, 840 किलो मिठाई नष्ट #BastiNews #VaranasiLiveNews