ऑस्ट्रेलिया के 21 साल के गेंदबाज ने मचाया कहर: डेब्यू वनडे में 6 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड; इंग्लैंड 131 पर ढेर
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज शुक्रवार को पर्थ में हुआ। पहले मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया के 21 वर्षीय तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में घरेलू मैदान पर अपना पहला मैच खेल रहे बियर्डमैन ने इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने 24 रन देकर छह विकेट झटके और वनडे डेब्यू पर किसी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अपने नाम कर लिया। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की पूरी टीम 34 ओवर से पहले ही 131 रन पर सिमट गई। बियर्डमैन ने अपने वनडे करियर का पहला विकेट आठवीं गेंद पर हासिल किया और फिर इंग्लैंड के शीर्ष क्रम को संभलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने कप्तान हैरी ब्रूक, जो रूट, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन और जोफ्रा आर्चर को पवेलियन भेजा। खास बात यह रही कि उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को उनके 200वें वनडे मुकाबले में आउट किया।
#CricketNews #Cricket #International #MahliBeardman #AustraliaVsEngland #AusVsEng1stOdi #MahliBeardmanOdiDebut #SixWicketHaul #HarryBrook #JoeRoot #SpencerJohnson #MitchellMarsh #PatCummins #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 13, 2026, 08:10 IST
ऑस्ट्रेलिया के 21 साल के गेंदबाज ने मचाया कहर: डेब्यू वनडे में 6 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड; इंग्लैंड 131 पर ढेर #CricketNews #Cricket #International #MahliBeardman #AustraliaVsEngland #AusVsEng1stOdi #MahliBeardmanOdiDebut #SixWicketHaul #HarryBrook #JoeRoot #SpencerJohnson #MitchellMarsh #PatCummins #VaranasiLiveNews
