Firozabad News: जसराना में धूमधाम से निकाली गई महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा
- नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागतसंवाद न्यूज एजेंसीजसराना। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को जसराना में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। नगर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।शोभायात्रा का शुभारंभ वाल्मीकि मोहल्ले से हुआ। इसके बाद शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों और मोहल्लों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा के वापस वाल्मीकि मोहल्ले पहुंचने पर इसका समापन हुआ। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव गुप्ता, दिनेश लोधी, मुनेंद्र चौहान, त्रिलोकीनाथ शर्मा, मुकेश कुमार, अजय अध्यक्ष, सफाई नायक किशोर कुमार और अर्जुन वाल्मीकि मौजूद रहे।
#MaharishiValmikiProcessionTakenOutWithGreatFanfareInJasrana #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 16:54 IST
Firozabad News: जसराना में धूमधाम से निकाली गई महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा #MaharishiValmikiProcessionTakenOutWithGreatFanfareInJasrana #VaranasiLiveNews
