LPG Update : वाराणसी के 9330 घरों में बंद हो जाएगा एलपीजी कनेक्शन, जानें वजह; प्रशासन ने जारी किया निर्देश
वाराणसी जिले में पाइपलाइन गैस (पीएनजी) व्यवस्था लागू होने के बाद अब 9330 घरों को अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा। इस संबंध में प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों के अनुसार जिन घरों में गेल (सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन) के माध्यम से पीएनजी आपूर्ति शुरू हो चुकी है, वहां एलपीजी कनेक्शन रखना नियमों के विरुद्ध होगा। उपभोक्ताओं को कनेक्शन सरेंडर करने के लिए तीन महीने का समय दिया गया है। गेल (सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन) के अधिकारियों के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति और वितरण विनियमन) आदेश-2000 में संशोधन के बाद एक ही घर में दो तरह के गैस कनेक्शन रखना अवैध माना गया है। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं को पीएनजी सुविधा मिल चुकी है, उन्हें एलपीजी कनेक्शन छोड़ना अनिवार्य होगा।
#CityStates #Varanasi #LpgConnection #GailIndiaLimited #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 04, 2026, 08:04 IST
LPG Update : वाराणसी के 9330 घरों में बंद हो जाएगा एलपीजी कनेक्शन, जानें वजह; प्रशासन ने जारी किया निर्देश #CityStates #Varanasi #LpgConnection #GailIndiaLimited #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews
