Karnal News: कम खर्च वाले कार्य पंचायत फंड से होंगे, बड़े प्रशासन करेगा

करनाल। पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिले के 40 गांवों को पायलट प्रोजेक्ट के तहत मॉडल गांव बनाया जाएगा। इन गांवों में छोटे यानी कम लागत के कार्यों को पंचायत फंड से कराया जाएगा। वहीं बड़े कार्यों के लिए जरूरी व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की जाएगी। इसे लेकर डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि इन सभी गांवों में शिवधाम, फिरनी, स्ट्रीट लाइट, योग व व्यायामशाला, ई-लाइब्रेरी, ग्राम सचिवालय सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। संबंधित अधिकारी इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाएं। गांवों में योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाए।गांवों में इन मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों को जल्द पूरा किया जाए व जिन गांवों में कार्य शुरू नहीं हुए उन्हें उन कार्यों की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन ग्राम पंचायतों के पास पंचायत फंड है, उन गांवों में कम खर्चे वाले कार्य पंचायत फंड से करवाने सुनिश्चित किए जाएं। इसके साथ ही जिन गांवों में जगह की दिक्कत है ग्राम पंचायत से बात कर भूमि बदलाव की प्रक्रिया अमल में लाई जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के हर ब्लॉक में एक तालाब स्थापित किया जाए। इस कार्य को 15 जून तक पूरा किया जाए। बैठक में सीईओ जिला परिषद अमित कुमार और डीडीपीओ कंचन लता मौजूद रहे। ब्यूरो

#Low-costWorksWillBeDoneFromThePanchayatFund #TheAdministrationWillDoTheMajorWorks. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 02:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Karnal News: कम खर्च वाले कार्य पंचायत फंड से होंगे, बड़े प्रशासन करेगा #Low-costWorksWillBeDoneFromThePanchayatFund #TheAdministrationWillDoTheMajorWorks. #VaranasiLiveNews