Jhajjar-Bahadurgarh News: भक्ति संगीत और सत्संग से गूंजा लोवा कलां

बहादुरगढ़। भगवान श्री हनुमान जन्मोत्सव पर गांव लोवा कलां सीदीपुर में मान परिवार की ओर से 64वां देशव्यापी भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कन्या गुरुकुल लोवा कलां की आचार्यों, शिष्याओं और महाराज कालीदास द्वारा हवन यज्ञ व मंत्रोच्चारण के साथ हुई। हवन में मान परिवार की तीसरी व चौथी पीढ़ी ने आहुति डालकर सर्वमंगल की कामना की। मुख्य द्वार पर अशोक मान, दलबीर मान और सिकंदर मान ने श्रद्धालुओं का फूल बरसाकर स्वागत किया।भंडारा स्थल पर दिनभर सत्संग, प्रवचन और भक्ति संगीत का आयोजन हुआ। संत-महात्माओं ने प्रवचन दिए, वहीं हरियाणवी व फिल्मी कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। प्रसाद में शुद्ध देशी घी से तैयार लड्डू, घी-शक्कर और चावल परोसे गए।आयोजन की शुरुआत 64 वर्ष पूर्व हुकुमचंद मान, माता वेदवती, श्रीचंद मान, सूरजमल और रामप्यारी ने की थी। आज इस परंपरा को अशोक मान, दलबीर मान, सिकंदर मान व नई पीढ़ी में विराट मान, साहिबा एम चौधरी, पारस मान, सूर्य मान, आर्यन मान व मानसी मान आगे बढ़ा रहे हैं।ये रहे मौजूदभंडारे में महाराज कालीदास, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली, इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला, दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, कैप्टन अभिमन्यु, इंद्र सिंह, विधायक कुलदीप वत्स, विधायक बीबी बत्रा, विधायक चंद्रप्रकाश, नांगलोई से विधायक मनोज शौकीन, आप के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता, जजपा नेता दिग्विजय चौटाला, कृष्णमूर्ति हुड्डा, राज बब्बर, कबीर दूहन, मौसम शर्मा, मनकीरत औलख व सपना चौधरी आदि सहित अनेक हस्तियां मौजूद रहीं।

#LovaKalanResoundsWithDevotionalMusicAndSatsang #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 02, 2026, 20:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: भक्ति संगीत और सत्संग से गूंजा लोवा कलां #LovaKalanResoundsWithDevotionalMusicAndSatsang #VaranasiLiveNews