Noida News: लोकल बसों की रफ्तार ... लोड फैक्टर 25% तक पहुंचा
- प्रचार अभियान से बढ़ीं सवारियां, परिवहन विभाग ने सेवा जारी रखने का लिया फैसलासंवाद न्यूज एजेंसीग्रेटर नोएडा। जिले में गांवों को शहर से जोड़ने के लिए शुरू की गई साधारण किराए की बस सेवाओं का लोड फैक्टर एक माह में बढ़कर 25 प्रतिशत तक पहुंच गया है। सवारियों की संख्या बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। फिलहाल विभाग ने इन बसों का संचालन जारी रखने का निर्णय लिया है।जनवरी से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक बस चलाई गईं। जेवर के लादौन से परी चौक, ग्रेटर नोएडा के फजालपुर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट और दादरी के कलौंदा से नोएडा तक बसों का संचालन किया जा रहा है। शुरुआती महीने में इन बसों का लोड फैक्टर करीब 18 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 25 प्रतिशत हो गया है। निगम के नियमों के अनुसार 50 प्रतिशत से कम सवारियां होने पर बस संचालन पर रोक के निर्देश होते हैं। हालांकि कम सवारियों की जानकारी मिलने के बाद शासन ने फिलहाल सेवा जारी रखने के निर्देश दिए हैं और प्रचार अभियान तेज करने को कहा है।यात्रियों को बसों के समय और सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे आने वाले समय में सवारियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। - राजेश वर्मा, एआरएम, ग्रेटर नोएडा डिपो
#LocalBusesSpeedUp...LoadFactorReaches25% #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 04, 2026, 20:09 IST
Noida News: लोकल बसों की रफ्तार ... लोड फैक्टर 25% तक पहुंचा #LocalBusesSpeedUp...LoadFactorReaches25% #VaranasiLiveNews
