Gurugram News: खेल-खेल में पढ़ाई से बदलेगा शिक्षा का तरीका

गुरुग्राम। नए शैक्षणिक सत्र में जिले के कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के सरकारी स्कूल के पढ़ाई के तरीके में बदलाव देखने को मिलेगा। छात्रों को रटवाने के बजाय खेल और अन्य गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद ने नई किताबों और वर्कबुक्स को पाठ्यक्रम में शामिल किया है। इससे प्राथमिक कक्षाओं में सरल और रोचक तरीके से गणित और अन्य विषय पढ़ाए जाएंगे जिनसे बच्चों को सीखने और याद रखने में दिक्कत नहीं आएगी। अभ्यास को बढ़ावा देने के लिए वर्कबुक्स को भी शामिल किया गया है, जिनमें विभिन्न गतिविधियां, सवाल-जवाब और प्रैक्टिकल टास्क दिए गए हैं। संवाद----------वर्जननई किताबों से बच्चों की सोचने-समझने की क्षमता में सुधार होगा। इससे न केवल उनकी बुनियादी शिक्षा मजबूत होगी, बल्कि उनका विकास भी सुनिश्चित हो सकेगा।- सरोज दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी

#LearningThroughPlay:NewBooksWillChangeTheWayOfPrimaryEducation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 03, 2026, 20:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: खेल-खेल में पढ़ाई से बदलेगा शिक्षा का तरीका #LearningThroughPlay:NewBooksWillChangeTheWayOfPrimaryEducation #VaranasiLiveNews