Roorkee News: जीजीआईसी गुलाबशाहपीर में भवन अभाव, टिन शेड में पढ़ाई को मजबूर छात्राएं

जीजीआईसी गुलाबशाहपीर में भवन अभाव, टिन शेड में पढ़ाई को मजबूर छात्राएंडेढ़ साल से फाइलों में घूम रहा बच्चों का भविष्य, टिन शेड में तपकर पढ़ रहे छात्रसंसाधनों की कमी के बावजूद शिक्षक निभा रहे जिम्मेदारी, दे रहे बच्चों को बेहतर ज्ञान शासन की ओर से बजट जारी न होने के बीच में अटका भवन निर्माणशाहरुख सामानी रुड़की। रामपुर के गुलाबशाहपीर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पिछले डेढ़ साल से भवन निर्माण का मामला फाइलों में अटका हुआ है। 2015 में कॉलेज स्वीकृति मिलने के बावजूद अब तक विद्यालय को अपना भवन नहीं मिल सका है, जिससे छात्राएं भीषण गर्मी में टिन शेड के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। भवन निर्माण के लिए जमीन आवंटित होने के बाद कार्यदायी संस्था मंडी समिति द्वारा निरीक्षण कर डीपीआर, भवन का नक्शा और शिक्षा विभाग के आवश्यक दस्तावेज तैयार कर शासन को भेज दिए गए हैं, लेकिन 8 करोड़ 63 लाख 95 हजार रुपये का बजट अभी तक जारी नहीं हुआ है। बजट स्वीकृति में देरी के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है और छात्राएं मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। तेज गर्मी में टिन शेड के नीचे पढ़ाई से कक्षाओं का माहौल बेहद असहज हो जाता है, जिससे छात्राएं और शिक्षक परेशान होकर कई बार बीमार भी पड़ रहे हैं। इसके बावजूद शिक्षक सीमित संसाधनों में पढ़ाई जारी रखे हुए हैं, हालांकि भवन और सुविधाओं का अभाव उनके सामने बड़ी चुनौती बना हुआ है।----------------भवन न होने के कारण बच्चों और शिक्षकों को गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है। कॉलेज की ओर से सभी दस्तावेज तैयार कर विभाग को दे दिए गए, लेकिन कब भवन निर्माण शुरू होगा कुछ पता नहीं चल रहा है। कमलेश पंवार प्रधानाचार्य -------------- बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिले इसके लिए नए भवन निर्माण के लिए जमीन का आवंटन कराया गया, भवन निर्माण के लिए सभी प्रक्रिया पूरी कर शासन को भेजी गई है, शासन स्तर पर कल बात हुई है, भवन निर्माण के लिए बजट जल्द जारी होने की संभावना है। हाजी फुरकान विधायक

#LackOfABuildingAtGGICGulabshahpirForcesStudentsToStudyUnderTinSheds #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 14:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Roorkee News: जीजीआईसी गुलाबशाहपीर में भवन अभाव, टिन शेड में पढ़ाई को मजबूर छात्राएं #LackOfABuildingAtGGICGulabshahpirForcesStudentsToStudyUnderTinSheds #VaranasiLiveNews