कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए करें ये उपाय, कार्यों में सफलता के साथ मिलेगी यश और प्रतिष्ठा
हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को प्रत्यक्ष देवता और सभी नवग्रहों में राजा माना जाता है। ज्योतिष में सूर्य आत्मा, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता और उच्च पद आदि के कारक ग्रह होते हैं। कुंडली में सूर्य की स्थिति के आधार पर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव का कारण होता है। ऐसे में जिन जातकों की कुंडली में सूर्य शुभ स्थिति में होते हैं उनको मान-सम्मान, करियर में ऊंचा मुकाम और अच्च पदो की प्राप्ति होती है। लेकिन वहीं अगर कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होती है तो उसको कार्यक्षेत्र में कई तरह की परेशानियों और कष्टों का सामना करना पड़ता है। कमजोर सूर्य के होने से मान-सम्मान में गिरावट आती है। ज्योतिष में सूर्य को मजबूत करने के लिए कई तरह के उपाय होते हैं ,जिसे अपनाकर सूर्य को बली किया जा सकता है। कुंडली में सूर्य को बली करने के उपाय सूर्योदय से पहले जागें कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए सबसे पहले सूर्योदय से पहले उठना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इससे दिनभर अच्छी और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है, इससे व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है। सूर्य देव नियमित अर्घ्य दें प्रतिदिन सूर्योदय से पहले उठे और नियमित कर्म करने के बाद स्नान करें और सुबह सूर्योदय से पहले तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, अक्षत और रोली को डाल कर सूर्यदेव को जल अर्पित करें। Shukra Gochar 2026:शुक्र का गोचर आज, इन 4 राशि वालों के करियर में आएगा बदलाव सूर्यदेव से संबंधित मंत्रों का जाप प्रतिदिन सूर्यदेव से संबंधित मंत्रों का जाप करना शुभ फलों में वृद्धि लाता है। ऐसे में ऊं घृणि सूर्याय नम: या ऊं सूर्याय नम: का 108 बार जाप करें। साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 अप्रैल):अप्रैल माह का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल पिता का सम्मान करें सूर्य को ज्योतिष में पिता का कारक माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य मजबूत होते हैं उनका पिता से संबंध अच्छा होता है। ऐसे में कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए पिता का हमेशा सम्मान करना चाहिए। कभी भी गुस्से में बुरे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। रोजाना पिता के पैर छूकर उनका मान-सम्मान करना चाहिए। तांबे के पात्र का करें इस्तेमाल कुंडली में कमजोर सूर्य को बली करने के लिए तांबे के बर्तनों का उपयोग करना चाहिए। तांबे के बर्तन में पानी पीने और भोजन करने से सूर्य मजबूत होते हैं। May Month Rashifal 2026:मई का महीना बदलेगा इन 5 राशियों की किस्मत, धन लाभ और प्रमोशन के योग आदित्य हृदय स्तोत्र मंत्र का जाप सूर्यदेव को प्रसन्न करने और प्रतिदिन 'आदित्य हृदय स्तोत्र' का पाठ करें। इसे सूर्यदेव जल्द प्रसन्न होते हैं। दान करें सूर्य को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन उपवास रखें और इस दिन जरूतमंदों को गेहूं, गुड़, तांबा, या लाल कपड़े का दान अवश्य करें।
#Predictions #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 10:18 IST
कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए करें ये उपाय, कार्यों में सफलता के साथ मिलेगी यश और प्रतिष्ठा #Predictions #VaranasiLiveNews
