बिहार: कोसी स्नातक चुनाव में डॉ. एनके यादव का दबदबा कायम, 11 हजार से अधिक वोटों के अंतर से दर्ज की बड़ी जीत

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-06 के द्विवार्षिक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और निवर्तमान विधान पार्षद डॉ. एनके यादव ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए ऐतिहासिक हैट्रिक लगाई है। प्रथम और द्वितीय वरीयता के मतों की लंबी एवं जटिल मतगणना प्रक्रिया के बाद घोषित परिणाम में डॉ. एनके यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 11 हजार से अधिक मतों के विशाल अंतर से पराजित किया। इस जीत के साथ ही डॉ. एनके यादव लगातार तीसरी बार कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान पार्षद (एमएलसी) निर्वाचित हुए हैं। उनकी इस जीत ने निर्वाचन क्षेत्र में उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ को एक बार फिर साबित कर दिया है। इससे पहले, मतगणना के प्रथम वरीयता (फर्स्ट प्रेफरेंस) के चरण में भाजपा प्रत्याशी डॉ. एनके यादव को 24,528 मत प्राप्त हुए थे। वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नितेश कुमार को 18,918 और जनसुराज के रजनीश रंजन को 15,536 मत मिले थे। इस चरण में डॉ. यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 5,610 मतों से आगे थे। पढ़ें:राजद, भाजपा, जन सुराज और निर्दलीय एक-एक सीट जीते; कोसी में एनके यादव ने लगाई हैट्रिक हालांकि, प्रथम वरीयता के मतों में जीत के लिए निर्धारित 32,201 मतों का कोटा पूरा नहीं होने के कारण एकल संक्रमणीय मत प्रणाली के नियमानुसार द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती शुरू की गई। द्वितीय वरीयता के मतों की छंटनी और स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डॉ. एनके यादव की बढ़त 11 हजार से अधिक मतों के अंतर में बदल गई। इसके साथ ही उनकी जीत पर अंतिम मुहर लग गई। पूर्णिया जिला स्कूल परिसर स्थित मतगणना केंद्र के बाहर देर रात से ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटी हुई थी। जैसे ही डॉ. एनके यादव की ऐतिहासिक जीत की खबर सामने आई, समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया। चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह पूर्णिया प्रमंडल के अधिकारियों ने विजेता प्रत्याशी डॉ. एनके यादव को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

#CityStates #Bihar #Purnea #KosiGraduates'Election #KosiGraduates'Constituency #Dr.NkYadav #NkYadav'sVictory #KosiMlcElectionResults #BiharMlcElections #BjpMlcCandidate #KosiGraduates'ElectionResult #PurniaElectionResults #NkYadav'sHat-trickVictory #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 13:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बिहार: कोसी स्नातक चुनाव में डॉ. एनके यादव का दबदबा कायम, 11 हजार से अधिक वोटों के अंतर से दर्ज की बड़ी जीत #CityStates #Bihar #Purnea #KosiGraduates'Election #KosiGraduates'Constituency #Dr.NkYadav #NkYadav'sVictory #KosiMlcElectionResults #BiharMlcElections #BjpMlcCandidate #KosiGraduates'ElectionResult #PurniaElectionResults #NkYadav'sHat-trickVictory #VaranasiLiveNews