Bareilly News: नई नस्ल की कामयाबी के लिए इल्म अमल और अच्छी तरबियत जरूरी
बरेली। उर्स-ए-हामिदी के मौके पर दरगाह आला हजरत स्थित मदरसा मंजर-ए-इस्लाम का दीक्षांत समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। इसमें 149 छात्रों की दस्तारबंदी कर उनको सनद दी गई। इसमें 25 मुफ्ती, 62 हाफिज-ओ-कारी, 62 आलिम शामिल रहे। सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने कहा कि नई नस्ल की कामयाबी के लिए इल्म, अमल और अच्छी तरबियत बेहद जरूरी है। इल्म का असर इन्सान के किरदार में नजर आना चाहिए। मदरसे के सदर मुफ्ती आकिल रजवी ने कहा कि इल्म इन्सान में समझ पैदा करता है। इस दौरान मुफ्ती मोइनुद्दीन, सैयद कफील हाशमी, अख्तर हुसैन, मुजीब, सैयद शाकिर अली, जमील, कलीम-उर-रहमान, इब्राहीम, कमर रजा की मौजूदगी में देशभर से आए उलमा की तकरीरें हुईं। पूर्व में जलसे का आगाज मुफ्ती जईम रजा मंजरी ने कुरान की तिलावत से किया। समारोह के मेहमान-ए-खुसूसी उत्तराखंड के राज्य हज समिति के सदस्य मुफ्ती मन्नान रजा खां रहे। संचालन कारी यूसुफ रजा संभली ने किया। दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने इनामी मुकाबले में विजयी छात्रों के नामों की घोषणा की। तकरीरी मुकाबले में पहला इनाम नेपाल के मौलाना अरशद रजा, शायरी में बिहार के मौलाना रहबर रजा और तहरीरी मुकाबले में पहला इनाम मौलाना अरबाज रजा मंजरी को मिला। मुजाहिद बेग, नाजिम रजा, शान रजा, सैयद अनवारुल सादात, मास्टर जुबैर रजा आदि ने व्यवस्था संभाली।
#Knowledge #ActionAndGoodUpbringingAreEssentialForTheSuccessOfTheNewGeneration. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 31, 2026, 03:09 IST
Bareilly News: नई नस्ल की कामयाबी के लिए इल्म अमल और अच्छी तरबियत जरूरी #Knowledge #ActionAndGoodUpbringingAreEssentialForTheSuccessOfTheNewGeneration. #VaranasiLiveNews
