राजनांदगांव : शहर के स्टेट स्कूल मैदान में हो रहे आयोजनों को लेकर खिलाड़ियों ने जताया विरोध

राजनांदगांव शहर के स्टेट स्कूल मैदान में लगातार हो रहे आयोजनों के कारण खिलाड़ियों को सुविधा नहीं मिल पा रही हैं,जिसके कारण खेल मैदान में लगातार मेला और अन्य कार्यक्रम हो रहा हैं,जिसके कारण खिलाड़ी मैदान का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं,यहां खिलाड़ी क्रिकेट के साथ अन्य गतिविधियां करते हैं,लेकिन लगातार आयोजनों के कारण उन्हें परेशानी हो रही हैं,जिसको लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया हैं। राजनांदगांव एसडीएम कार्यालय पहुंच बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमियों के द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया हैं,जिसमें शहर के प्रमुख स्टेट स्कूल ग्राउंड में लगातार हो रहे आयोजनों को लेकर विरोध जताया गया हैं,लगातार इस मैदान में मेला,मड़ई और अन्य आयोजन किए जाते हैं,जिसके कारण खिलाड़ी नियमित अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें इस मैदान की सुविधा का लाभ पूर्ण रूप से नहीं मिल पा रहा हैं,जिसके कारण खिलाड़ियों ने इसको लेकर विरोध जताया है और स्टेट स्कूल मैदान में बार-बार हो रहे आयोजनों पर रोक लगाई जाने,खेल गतिविधियों को प्राथमिकता देते हुए खिलाड़ियों के लिए मैदान को सुरक्षित रखे जाने और आयोजन अगर आवश्यक हो तो वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया हैं,जहां बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी इस दौरान मौजूद रहे। .- फोटो : credit .- फोटो : credit

#CityStates #Chhattisgarh #KhelMaidan #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 17:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राजनांदगांव : शहर के स्टेट स्कूल मैदान में हो रहे आयोजनों को लेकर खिलाड़ियों ने जताया विरोध #CityStates #Chhattisgarh #KhelMaidan #VaranasiLiveNews