Railways: बडगाम से दिल्ली तक 24 घंटे में पहुंचेगा कश्मीर का सामान, उत्तर रेलवे ने शुरू की नई रैपिड कार्गो सेवा
उत्तर रेलवे ने दिल्ली और कश्मीर के बीच तेज माल ढुलाई को बढ़ावा देने के लिए नई डेली रैपिड कार्गो सेवा शुरू की है। यह सेवा नई दिल्ली (आदर्श नगर) से बडगाम के बीच चलाई जा रही है। इसके माध्यम से कश्मीर के ताजे फल, केसर और हस्तशिल्प उत्पाद मात्र 24 घंटे के भीतर दिल्ली पहुंचाए जाएंगे। रेलवे के अनुसार, रैपिड कार्गो सेवा को फिलहाल प्रायोगिक आधार पर अप्रैल से 31 मई तक नियमित रूप से शुरू किया जाएगा। इस दौरान इसकी उपयोगिता और मांग का आकलन किया जाएगा। उसके बाद इसे स्थायी रूप से शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा। नई सेवा का उद्देश्य कश्मीर के किसानों, व्यापारियों और कारीगरों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराना है, ताकि उनके उत्पाद सीधे और तेजी से राजधानी तक पहुंच सकें। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और उपभोक्ताओं को भी ताजे उत्पाद समय पर मिल सकेंगे।
#CityStates #DelhiNcr #Srinagar #KashmiriGoods #Budgam #NorthernRailway #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 04:52 IST
Railways: बडगाम से दिल्ली तक 24 घंटे में पहुंचेगा कश्मीर का सामान, उत्तर रेलवे ने शुरू की नई रैपिड कार्गो सेवा #CityStates #DelhiNcr #Srinagar #KashmiriGoods #Budgam #NorthernRailway #VaranasiLiveNews
