तप रही काशी: धूप व लू का कहर...घरों में दुबके लोग, सामान्य से 2.5 डिग्री ऊपर है दिन-रात का तापमान; जानें अपडेट
Varanasi Weather: वाराणसी में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिनों से काशी चुभन भरी धूप, तेज लू और गर्म रातों की चपेट में है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को दोपहर एक बजे से शाम चार बजे के बीच करीब 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली लू ने लोगों को झुलसा दिया। हालात ऐसे रहे कि बाहर निकलते ही गर्म हवा शरीर को सुखाने जैसी प्रतीत हो रही थी। सुबह सात बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक तेज धूप के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है और जो लोग जरूरी काम से बाहर निकल रहे हैं, वे भी गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। दिन और रात के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जो सामान्य से करीब 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।
#CityStates #Varanasi #VaranasiWeatherTomorrow #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 22, 2026, 10:14 IST
तप रही काशी: धूप व लू का कहर...घरों में दुबके लोग, सामान्य से 2.5 डिग्री ऊपर है दिन-रात का तापमान; जानें अपडेट #CityStates #Varanasi #VaranasiWeatherTomorrow #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #VaranasiLiveNews
