Kanpur: अधिकारी जी नींद से जागो, तपा रहे हैं सूर्य देव; अमिताभ बाजपेई का अनोखा विरोध, बोले- चालू कराएं तरणताल

अधिकारी जीसूर्य देव का ताप और इंद्र देव की नाराजगी दोनों ही जनता पर कहर बनकर बरस रहे हैं। लोग गर्मी में तंदूर की तरह तप रहे हैं। अब तो नींद तोड़िए और तरणताल को जनहित में चालू कराइए। कुछ ऐसी ही बातें आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमिताभ बाजपेई ने मंगलवार को फूलबाग स्थित नानाराव पार्क में बने तरणताल के चालू न होने पर प्रतीकात्मक विरोध जताते कहीं। तरणताल में प्रतीकात्मक रूप से सो रहे अधिकारी के सामने उन्होंने हाथ जोड़कर इसे जल्द चालू करने की अपील की। इसके बाद समर्थकों के साथ खाली पड़े तरणताल में प्रतीकात्मक तैराकी भी की। तरणताल हर साल होली से पहले मार्च में चालू हो जाता था। इस बार अप्रैल खत्म होने को है और यह बंद पड़ा है। इससे नाराज क्षेत्रीय विधायक अमिताभ बाजपेई ने मंगलवार को अधिकारियों का घेराव कर इसे चालू करने की बात कही।

#CityStates #Kanpur #KanpurSwimmingPoolProtest #MlaAmitabhBajpai #NanaraoParkPool #KanpurMunicipalCorporationNews #SummerHeatKanpur #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 10:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: अधिकारी जी नींद से जागो, तपा रहे हैं सूर्य देव; अमिताभ बाजपेई का अनोखा विरोध, बोले- चालू कराएं तरणताल #CityStates #Kanpur #KanpurSwimmingPoolProtest #MlaAmitabhBajpai #NanaraoParkPool #KanpurMunicipalCorporationNews #SummerHeatKanpur #VaranasiLiveNews