Kanpur: स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द, नौबस्ता सब स्टेशन पर उपभोक्ताओं का हंगामा, भुगतान के बाद भी कट गई बिजली
लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिल अचानक कई गुना बढ़ गए हैं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने समय पर बिल जमा भी कर दिया, इसके बावजूद उनके घरों की बिजली काट दी गई, जिससे आक्रोश और बढ़ गया। सब स्टेशन पहुंचे लोगों का कहना था कि वे अपनी शिकायत लेकर कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। केसा द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर भी संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने मांग की कि स्मार्ट मीटर की जगह पुराने मीटर ही दोबारा लगाए जाएं, क्योंकि नए सिस्टम में लगातार गड़बड़ी सामने आ रही है। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और शिकायतों के निस्तारण का आश्वासन दिया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका था, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बनी हुई है।
#CityStates #Kanpur #KanpurNaubasta #SmartMeterProtest #InflatedElectricityBills #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 02, 2026, 12:37 IST
Kanpur: स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द, नौबस्ता सब स्टेशन पर उपभोक्ताओं का हंगामा, भुगतान के बाद भी कट गई बिजली #CityStates #Kanpur #KanpurNaubasta #SmartMeterProtest #InflatedElectricityBills #VaranasiLiveNews
