कानपुर: कंजड़नपुरवा में सर्च ऑपरेशन, ड्रोन से निगरानी…पांच थानों की घेराबंदी, 11KG गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

कानपुर में किदवई नगर के कंजड़नपुरवा में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की सूचनाओं पर रविवार तड़के पुलिस ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब 135 पुलिसकर्मियों की टीम ने पूरे मोहल्ले की घेराबंदी कर पांच अलग-अलग टीमों में तलाशी अभियान चलाया। सुबह पांच बजे शुरू हुई कार्रवाई के दौरान ड्रोन कैमरे से भी इलाके की निगरानी की गई। ">http:// पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 11 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में डीसीपी दक्षिण के नेतृत्व और एसीपी घाटमपुर के पर्यवेक्षण में यह संयुक्त अभियान चलाया गया। इसमें किदवई नगर, बाबूपुरवा, जूही और गोविंद नगर थानों की पुलिस शामिल रही।

#CityStates #Crime #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurPoliceRaidInKidwaiNagarKanjarpurwa #11KgOfGanjaSeized #DroneSearchOperationConducted #KanpurPoliceInAction #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 05:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: कंजड़नपुरवा में सर्च ऑपरेशन, ड्रोन से निगरानी…पांच थानों की घेराबंदी, 11KG गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार #CityStates #Crime #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurPoliceRaidInKidwaiNagarKanjarpurwa #11KgOfGanjaSeized #DroneSearchOperationConducted #KanpurPoliceInAction #VaranasiLiveNews