Kanpur: घाटमपुर में भीषण सड़क हादसा, डंपर और कारों समेत कई वाहनों की भिड़ंत, लगभग 15 लोग घायल, लगा जाम
कानपुर में घाटमपुर स्थित पतारा कस्बे में बुधवार तड़के सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार डंपर और कई कारों समेत आपस में करीब पांच से छह वाहन टकरा गए। इस टक्कर की वजह से मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक डंपर और कारों सहित पांच से छह वाहन आपस में टकरा गए हैं। हादसे में लगभग 15 लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और भारी जाम की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से रास्ते से हटाकर यातायात सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurAccident #GhatampurRoadAccident #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 01:45 IST
Kanpur: घाटमपुर में भीषण सड़क हादसा, डंपर और कारों समेत कई वाहनों की भिड़ंत, लगभग 15 लोग घायल, लगा जाम #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurAccident #GhatampurRoadAccident #VaranasiLiveNews
