कानपुर: CSJMU की बड़ी उपलब्धि, क्यूएस रैंकिंग-2027 में प्रदेश में मिली पहली रैंक, देश में मिला 61वां स्थान

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करते हुए क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग-2027 में जगह बनाई है। 47.8 अंकों के साथ विश्वविद्यालय को वैश्विक स्तर पर 1301-1400 के बैंड में स्थान मिला है। एशिया में विश्वविद्यालय 490वें और देश में 61वें स्थान पर रहा है। खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में सीएसजेएमयू ने पहला स्थान हासिल किया है। क्यूएस की ओर से जारी रैंकिंग में दुनिया के 2004 उच्च शिक्षण संस्थानों को शामिल किया गया है। इसमें पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समावेशन, संस्थागत सुशासन और सतत विकास के क्षेत्र में विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है। रैंकिंग में सीएसजेएमयू का प्रदर्शन सुशासन और समानता जैसे मानकों पर बेहतर रहा है। विश्वविद्यालय को सुशासन में 100 में से 80.1 और समानता में 62 अंक मिले हैं।

#CityStates #Kanpur #KanpurNews #Csjmu #QsRankings2027 #KanpurUniversity #Prof.VinayKumarPathak #UpEducationNews #StateUniversityRankingsUp #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 18, 2026, 04:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: CSJMU की बड़ी उपलब्धि, क्यूएस रैंकिंग-2027 में प्रदेश में मिली पहली रैंक, देश में मिला 61वां स्थान #CityStates #Kanpur #KanpurNews #Csjmu #QsRankings2027 #KanpurUniversity #Prof.VinayKumarPathak #UpEducationNews #StateUniversityRankingsUp #VaranasiLiveNews