कानपुर किडनी रैकेट: एनसीआर में पुलिस ने डाला डेरा, डॉक्टरों के खिलाफ लुकआउट नोटिस, वित्तीय लेनदेन की होगी जांच
कानपुर किडनी कांड में मेरठ, नोएडा और दिल्ली के नर्सिंगहोम से जुड़े डॉ. अफजाल, डॉ. रोहित, डॉ. वैभव और डॉ. अनुराग उर्फ डॉ. अमित का नाम सामने आया है। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें मेरठ, देहरादून और नोएडा में डेरा डाले हुए हैं। दिल्ली एनसीआर की पुलिस के साथ ही जांच एजेंसियों से सहयोग लिया जा रहा है। डॉक्टरों के विदेश भागने की आशंका है, जिस पर पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। केशवपुरम के आहूजा अस्पताल में रविवार देर रात मुजफ्फनगर की पारुल तोमर को बिहार के बेगूसराय के आयुष की किडनी ट्रांसप्लांट की गई। ऑपरेशन के बाद पारुल को प्रिया हॉस्पिटल और आयुष को मेडलाइफ हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।
#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #AnpurKidneyScandal #Dr.PreetiAhujaArrest #LookoutNoticeDoctors #MeerutAlphaHospitalConnection #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 02, 2026, 05:38 IST
कानपुर किडनी रैकेट: एनसीआर में पुलिस ने डाला डेरा, डॉक्टरों के खिलाफ लुकआउट नोटिस, वित्तीय लेनदेन की होगी जांच #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #AnpurKidneyScandal #Dr.PreetiAhujaArrest #LookoutNoticeDoctors #MeerutAlphaHospitalConnection #VaranasiLiveNews
