कानपुर: 50% युवाओं में बढ़ा मिला LPA, आनुवंशिक कारणों से हार्ट अटैक का खतरा, कार्डियोलॉजी की रिसर्च में खुलासा

कानपुर में युवा अवस्था में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों के बीच कार्डियोलॉजी में हुए एक अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हार्ट अटैक के 100 युवा मरीजों पर किए गए अध्ययन में 50 प्रतिशत में लाइपोप्रोटीन लिटिल ए (एलपीए) का स्तर 50 से अधिक पाया गया। खास बात यह रही कि इनमें कई युवा फिटनेस का ध्यान रखते थे और धूम्रपान व शराब का सेवन भी नहीं करते थे। जांच में एलपीए बढ़ने का कारण आनुवंशिक पाया गया। इसके बाद विशेषज्ञों ने युवाओं को जीवन में कम से कम एक बार एलपीए की जांच कराने की सलाह दी है। प्रोफेसर डॉ. अवधेश कुमार शर्मा और उनकी टीम ने यह अध्ययन किया। इसका उद्देश्य 30 से 45 वर्ष की आयु के स्वस्थ दिखने वाले युवाओं में अचानक हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाओं के पीछे छिपे जोखिमों का पता लगाना था।

#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCardiologyResearch #Dr.AwadheshKumarSharma #KanpurHealthNews #HeartAttacksInYoungPeople #LipoproteinATesting #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 07:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: 50% युवाओं में बढ़ा मिला LPA, आनुवंशिक कारणों से हार्ट अटैक का खतरा, कार्डियोलॉजी की रिसर्च में खुलासा #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCardiologyResearch #Dr.AwadheshKumarSharma #KanpurHealthNews #HeartAttacksInYoungPeople #LipoproteinATesting #VaranasiLiveNews