Kanpur: दुबई से सट्टे का 'कॉर्पोरेट' नेटवर्क, फ्रेंचाइजी बांटकर चल रहा था बाजार, बिटकॉइन-डॉलर में थी डीलिंग

सट्टे और ऑनलाइन का काला कारोबार भी अब काॅरपोरेट कंपनियों की तर्ज पर संचालित किया जा रहा है। शातिर अपना नेटवर्क फैलाने के लिए काॅरपोरेट कंपनी की तरह फ्रेंचाइजी बांटकर पूरे खेल को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार को बर्रा पुलिस ने जिन आठ लोगों को जेल भेजा है। वह दुबई से संचालित सट्टे बाजार की फ्रेंचाइजी की ''ब्रांच नंबर 24'' है। यूपी में इसे नोएडा से संचालित किया जा रहा है। शहर का एक युवक मोहित इस ब्रांच का मुखिया बताया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने कहा कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह प्रति माह तनख्वाह पर काम कर रहे हैं। उन्हें सट्टे और गेमिंग में जीतने वाले लोगों को भुगतान करने का काम दिया गया है। उनके पास पार्सल के माध्यम से पासबुक, डेबिट कार्ड, आधार, सिम आदि पूरी किट आती है। उनकी एक आईडी है जिसके माध्यम से वह इस किट से भुगतान करते हैं।

#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurBettingRacket #CorporateBettingBranch #CyberCrimeKanpur #OnlineGamingFraud #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 14, 2026, 08:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: दुबई से सट्टे का 'कॉर्पोरेट' नेटवर्क, फ्रेंचाइजी बांटकर चल रहा था बाजार, बिटकॉइन-डॉलर में थी डीलिंग #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurBettingRacket #CorporateBettingBranch #CyberCrimeKanpur #OnlineGamingFraud #VaranasiLiveNews