कानपुर: चक्रवाती तूफान अर्नब' को लेकर अलर्ट, 28 से 31 तक बारिश-वज्रपात की चेतावनी, प्रशासन की एडवाइजरी जारी
बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 से 31 अक्तूबर के बीच जिले में भारी बारिश के आसार हैं। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक और वज्रपात की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन 112 या स्थानीय प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. विवेक चतुर्वेदी ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने और राहत एवं बचाव दलों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं।
#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurWeatherUpdate #CyclonicStormArnab #KanpurRainAlert #KanpurWeatherNews #CsaWeatherDepartment #AdministrativeAdvisory #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 06:45 IST
कानपुर: चक्रवाती तूफान अर्नब' को लेकर अलर्ट, 28 से 31 तक बारिश-वज्रपात की चेतावनी, प्रशासन की एडवाइजरी जारी #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurWeatherUpdate #CyclonicStormArnab #KanpurRainAlert #KanpurWeatherNews #CsaWeatherDepartment #AdministrativeAdvisory #VaranasiLiveNews
