UP: किडनी के बाद 'लिवर' का सौदा, टेलीग्राम ग्रुप्स में मिले 700 से अधिक सदस्य, डॉ. रोहित की गर्लफ्रेंड की तलाश
कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट के आरोपियों के तार लिवर ट्रांसप्लांट करने के आरोपियों से जुड़ रहे हैं। पुलिस को शिवम अग्रवाल के मोबाइल पर टेलीग्राम के तीन ग्रुप मिले हैं, जिनमें से एक ग्रुप लिवर पार्ट डोनर नाम से है। ग्रुप में शिवम अग्रवाल, अली, डॉ. रोहित समेत अन्य लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस ने इस पर अलग से जांच शुरू कर दी है। पश्चिम जोन के साइबर सेल का सहयोग लिया जा रहा है। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि जेल गए शिवम अग्रवाल से मंगलवार को जांच अधिकारी ने लिवर ट्रांसप्लांट ग्रुप के बारे में जानकारी की थी लेकिन उसने गोलमोल जवाब दिए थे। उसके मोबाइल में टेलीग्राम के तीन ग्रुप मिले थे, जिसमें किडनी डोनर, किडनी एजेंट्स, लिवर पार्ट डोनर शामिल हैं।
#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurKidneyRacket #LiverTransplantFraud #Dr.RohitOrganTrafficking #TelegramOrganDonorGroups #KanpurCrimeCyberCell #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 09, 2026, 02:16 IST
UP: किडनी के बाद 'लिवर' का सौदा, टेलीग्राम ग्रुप्स में मिले 700 से अधिक सदस्य, डॉ. रोहित की गर्लफ्रेंड की तलाश #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurKidneyRacket #LiverTransplantFraud #Dr.RohitOrganTrafficking #TelegramOrganDonorGroups #KanpurCrimeCyberCell #VaranasiLiveNews
