कानपुर: फ्लैटेड फैक्टरी में लगीं 15 इकाइयां, टेस्टिंग लैब भी जल्द खुलेगी, उत्पादों का होगा परीक्षण, MoU साइन
कानपुर शहर के दादानगर औद्योगिक क्षेत्र में शहर की पहली फ्लैटेड फैक्टरी में 15 इकाइयों ने काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा यहां पर जल्द ही टेस्टिंग लैब भी खुलने वाली है। इससे चमड़ा, होजरी, मैटेलिक समेत अलग-अलग उत्पादों का परीक्षण भी कराया जा सकेगा। इसके लिए भारत सरकार का उपक्रम नेशनल टेस्टिंग हाउस यहां पर परीक्षण शाला लगाएगा। एमओयू भी कर लिया गया है। यह प्रदेश में पहली परीक्षण शाला होगी। फ्लैटेड फैक्टरी में भूतल के अलावा चार मंजिला इमारत बनाई गई है। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से इसे तैयार किया गया है। फैक्टरी में घुड़सवारों के लिए बनाए जाने वाले कपड़ा उत्पादों के साथ ही चमड़ा उत्पादों को बनाने की अलग-अलग 10 इकाइयों ने काम शुरू कर दिया है। प्रिंटिंग इकाइयों का भी काम चालू हो गया है।
#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurFlattedFactory #NationalTestingHouse #KanpurTestingLab #KanpurIndustrialNews #Upsic #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 07:09 IST
कानपुर: फ्लैटेड फैक्टरी में लगीं 15 इकाइयां, टेस्टिंग लैब भी जल्द खुलेगी, उत्पादों का होगा परीक्षण, MoU साइन #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurFlattedFactory #NationalTestingHouse #KanpurTestingLab #KanpurIndustrialNews #Upsic #VaranasiLiveNews
